search

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Chikheang 11 hour(s) ago views 597
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। ठंड का असर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक 15, 16 और 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले दो दिनों यानी 18 और 19 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बता दें कि ठंड के कारण राजधानी की सड़कों पर शाम ढ़लते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। ठंड के कारण अहले सुबह कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है।
शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, कांके का 7.3 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा जबकि बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

बताया कि 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

  • 15 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
  • 16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
  • 17 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
  • 18 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

कांके में मौसम ने ली राहत की सांस, ठंड में हल्की नरमी

कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंडी सुबह और शाम के बीच दिन के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में वर्षा शून्य रही। हवा की रफ्तार औसतन 2.2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर सीमित रहा।

हालांकि, सुबह के समय हल्की सिहरन बनी रही, वहीं दोपहर में मौसम सुहावना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों की कड़ाके की ठंड की तुलना में अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी से जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला जुला मौसम बने रहने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने की आमजनों से अपील

जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण शीतलहर एवं ठंड के मौसम को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए अपील की गई है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने एक अपील जारी करते हुए कहा वर्तमान में जिले में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है तथा शीतलहर की स्थिति येलो जोन में बनी हुई है। ऐसी स्थिति में ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे सर्दी-खांसी, निमोनिया, हाइपोथर्मिया आदि) से बचाव आवश्यक है।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार आगे के निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।
आमजनों से ये की गई अपील

  • ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, दस्ताने एवं मोजे अवश्य पहनें।
  • सुबह शाम एवं रात में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, विशेषकर घने कोहरे के समय।घर के अंदर ही रहें तथा गर्म पेय पदार्थ (जैसे अदरक वाली चाय, सूप आदि) का सेवन करें।
  • बुजुर्गों, छोटे बच्चों एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
  • खुले में आग जलाकर सीधे गर्म होने से बचें, इससे सांस संबंधी समस्या एवं आग लगने का खतरा रहता है।

अभिभावकों से की गई ये अपील

  • अभिभावक अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें।
  • बच्चों को मोटे गर्म कपड़े पहनाकर ही घर से बाहर भेजें।
  • यदि बच्चा बीमार महसूस करे तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
  • स्कूल जाने वाले बच्चों को समय से पहले घर से निकालने से बचें क्योंकि सुबह का समय सबसे अधिक ठंडा होता है।

स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं से अपील :

  • स्कूल जाते समय पूर्ण रूप से गर्म कपड़ों में रहे तथा मुंह-नाक को मफलर या स्कार्फ से ढकें
  • ठंड से बचाव के सभी निर्देशों (जैसे गर्म पानी पीना, व्यायाम करना आदि) का पालन करें
  • यदि ठंड के कारण अस्वस्थ महसूस हो तो तुरंत शिक्षक अभिभावक को सूचित करें।


झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152303

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com