गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, ओरमांझी। रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी से पहले खीराबेड़ा के समीप ग्रामीणों ने रांची से सिलीगुड़ी जा रही यात्री बस में आग लगा दी। ग्रामीण मकर संक्रांति मेले से लौट रही 16 वर्षीय रूबी कुमारी के बस द्वारा धक्का मारने से नाराज थे। इससे पूर्व सभी यात्री बस से उतर गए थे और सभी सकुशल हैं।
(बस में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी। फोटो जागरण) |