search

तोशाम में स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

LHC0088 2026-1-14 17:27:41 views 986
  

स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सूरजाराम ख्यालिया की 90 वर्षीय पत्नी चंद्रोदेवी का लंबी बीमारी के बाद हिसार में निधन हो गया (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, तोशाम। गांव भारीवास निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व.चौधरी सूरजाराम ख्यालिया की पत्नी चंद्रोदेवी का लंबी बीमारी के बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार देर साय गांव भारीवास में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र कुलबीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए पुष्प अर्पित किए गए तथा थाना प्रभारी महावीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को सलामी देते हुए गार्ड आफ आनर दिया।  

उल्लेखनीय है कि चौधरी सूरजाराम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। चौ.सुरजाराम का 13 नवम्बर 2007 को निधन हो गया था। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के दौरान कई यातनाएं सहीं और अनेक बार जेल भी गए। उनके अद्वितीय योगदान को देखते हुए वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें ताम्रपत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 1997 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल और तत्कालीन मुख्यमंत्री मास्टर हुकमसिंह ने भी उन्हें सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर थाना प्रभारी महावीर सिंह, हवलदार राजेश कुमार, बीडीसी वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, सचिव अजीत झुल्ली, स्वतंत्रता सेनानी प्रधान समुंदर सिंह भारीवास, सरपंच रोहतास, सूरत सिंह, रामकुमार नंबरदार, अशोक कुमार, राजेंद्र पंघाल कानूनगो, माडुराम पटवारी, सतबीर नंबरदार, जगमाल, सरपंच रविंद्र दहिया, नवीन खालिया, रामफल, रामसिंह, शेरसिंह और सुरेंद्र फौजी आदि उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374