search

जमशेदपुर में 20 हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन कुख्यातों को जेल भेजा

deltin33 2026-1-14 12:27:33 views 1196
  

बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी इलाके में बीते गुरुवार देर रात सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपित कुख्यात मो. जुनैद रजा उर्फ जुनैद, ओवैश अंसारी उर्फ उवैस तथा सोहैल हुसैन सभी गोलमुरी निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ गोलमुरी थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

आरोपित के पास से पुलिस को तीन चापड़, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन, गांजा पीने का चिलम दो, ताला कटर एक, तास का पत्ती व अन्य सामग्री बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
20 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाश

जानकारी हो कि बीते गुरुवार को गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी निवासी सरबजीत सिंह को मारने के लिए 20 की संख्या में हथियारबंद युवक पहुंचे और सबरजीत सिंह नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।  

बताया जाता है कि आरोपित से सरबजीत सिंह का पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके बाद सभी आरोपित सरबजीत सिंह को घेर लिया और बेसबाल बैट व लाठी-डंडों से उनके चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले के बाद आरोपित मौके पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477498