search

भारत के बजट का 10वां हिस्सा है पाकिस्तान का बजट, मुकेश अंबानी की दौलत से भी आधा; कर्ज चुकाने पर सबसे ज्यादा खर्च

Chikheang 2026-1-14 09:56:45 views 1032
  

पाकिस्तान का बजट भारत के मुकाबले बहुत कम



नई दिल्ली। 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट (Union Budget 2026) पेश करेंगी। ये उनका 9वां बजट होगा। पिछले साल 1 फरवरी 2025 को उन्होंने भारत का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया था। क्या आप जानते हैं कि कर्ज तले जबे पाकिस्तान का बजट कितना रहता है और वो किस चीज पर सबसे अधिक खर्च करता है? आइए जानते हैं।
कितना था भारत का बजट?

पिछले साल वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 50.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। भारत के यूनियन बजट 2025-26 का कुल खर्च ₹50.65 लाख करोड़ होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि कुल प्राप्तियां (उधार को छोड़कर) ₹34.96 लाख करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया था।
बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और केंद्र प्रायोजित योजनाओं जैसी सामाजिक योजनाओं पर काफी फोकस किया गया था।
पाकिस्तान का बजट कितना?

पाकिस्तान ने अपने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 17.6 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बजट पेश किया था, जो भारतीय करेंसी में 5.68 लाख करोड़ रुपये बनते हैं। पाकिस्तान का सबसे ज्यादा बजट खर्च कर्ज चुकाने पर होता है, जो कुल बजट का 45-47% तक रहता है।
इसके बाद पाकिस्तान डिफेंस पर बड़ा खर्च करता है, जो FY 2025-26 के लिए 20% की बढ़ोतरी के साथ 2.55 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये रहा, जो भारतीय करेंसी में 820 अरब रुपये बनते हैं।
मुकेश अंबानी की दौलत का लगभग आधा

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय 9.42 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पाकिस्तान का बजट 5.68 लाख करोड़ रुपये है। भारत (50.65 लाख करोड़ रुपये) के सामने पाकिस्तान का बजट (5.68 लाख करोड़ रुपये) काफी छोटा है।

सोर्स - इंडिया बजट


ये भी पढ़ें - Union Budget 2026: क्या होता है घाटे का बजट और क्यों किया जाता है पेश? ऐसे खर्च पूरा करती है सरकार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168567