search

हरदोई में गंगा स्नान के लिए रूट डायवर्जन, इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

LHC0088 2026-1-13 22:56:43 views 1071
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी की रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को लेकर राजघाट पर भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर रूट डायर्जन किया गया है।

कन्नौज से हरदोई आने वाले वाहन बिल्हौर, बांगरमऊ, मल्लावां, बिलग्राम होते हुए हरदोई आएंगे। इसी तरह हरदोई से कन्नौज जाने वाले वाहन मल्लावां, बिल्हौर बाया बांगरमऊ होते हुए कन्नौज आएंगे।

तिर्वा कुल्ली से माधौगंज मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा। बिलग्राम से कन्नौज व कन्नौज से बिलग्राम मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डायवर्जन 15 जनवरी की रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166354