search

यूपी के 42 ग्राम प्रधान गणतंत्र दिवस परेड में होंगे स्पेशन अतिथि, प्रधान जीवनसाथी व अभिभावकों के साथ जाएंगे दिल्ली

cy520520 2026-1-13 21:26:39 views 423
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में प्रदेश के 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये प्रधान जीवनसाथी व अभिभावकों के साथ इस कार्यक्रम में शरीक होंगे।

एक साथ 42 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया जाना यह बता रहा है कि राज्य की ग्राम पंचायतों में जमीनी स्तर पर सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। यह प्रदेश की सशक्त पंचायती राज व्यवस्था का प्रमाण है।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार प्रदेश के 42 ग्राम प्रधानों को परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में नामित किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों के लिए यह अवसर गौरव और सम्मान का है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा संस्तुत 20 विशिष्ट अतिथियों तथा राज्य एवं जिले स्तर के नोडल अधिकारियों सहित प्रदेश से कुल 93 प्रतिभागी परेड में शामिल होंगे।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि ग्रामीणों की मेहनत, पारदर्शी कार्य प्रणाली और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने कहा है कि प्रदेश की पंचायतें अब सिर्फ योजनाओं की क्रियान्वयन इकाई नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भागीदारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163953