search

पत्नी से झगड़ा होने के बाद टेंपो चालक ने फंदा लगाकर दी जान, नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच

LHC0088 2026-1-13 17:27:04 views 768
  

पत्नी से विवाद के बाद टेंपो चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद टेंपो चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके की जांच की कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्षेत्र के गुलिस्तानपुर निवासी राजा सिंह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी से विवाद के बाद मंगलवार सुबह उसने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर स्वजन फंदे से उतार कर आनन-फानन अस्पताल ले गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को पूछताछ में स्वजन ने बताया कि पति शराब पीने का लती था। इसी बात को लेकर पूर्व में भी पत्नी से विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्वजन ने किसी आरोप से मना किया है, लिखित में कोई शिकायती पत्र भी नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपेार्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, जहरीले पदार्थ से आत्महत्या की आशंका
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166298