search

मतदाता बनने के लिए 1.96 लाख आवेदन, काटने के लिए ढाई हजार; दावे व आपत्तियां के लिए छह फरवरी तक समय

Chikheang 2026-1-13 07:57:14 views 1215
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब तक मतदाता बनाने के लिए 1.96 लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं। इनमें राजनीतिक दलों की ओर से 6984 आवेदन किए गए हैं। नाम काटने के लिए भी ढाई हजार आवेदन फार्म जमा हो गए हैं।  

एसआइआर में छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां जमा किए जाएंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन छह जनवरी को हुआ था। उसके बाद से छह दिनों में कुल 1,89,195 फार्म-6 आम जनता ने जमा किए हैं। यह आनलाइन व आफलाइन दोनों जमा किए जा रहे हैं।

इसके अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की ओर से कुल 6984 फार्म-6 जमा किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा ने 4067 फार्म जमा किए हैं। सपा ने 1629, बसपा ने 767 व कांग्रेस ने 444 फार्म जमा कराए हैं। आम आदमी पार्टी ने 77 फार्म जमा किए हैं।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची में दर्ज नाम काटने के लिए भी आम जनता ने 2411 फार्म-7 जमा किए हैं। इसके अलावा भाजपा ने 38 व सपा ने 46 आवेदन नाम काटने के लिए दिए हैं। बसपा ने भी छह फार्म-7 नाम काटने के लिए जमा कराए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168452