search

निषाद पार्टी का 13वें संकल्प दिवस पर जुटेगा एनडीए; भाजपा, अपना दल और सुभासपा के बड़े नेता भी होंगे शामिल

deltin33 2026-1-13 07:56:38 views 1159
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एकजुटता का संदेश देगा। आयोजन में निषाद पार्टी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शामिल होंगे।

वहीं, सुभासपा अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और अपना दल के उपाध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संकल्प दिवस का आयोजन दोपहर तीन बजे से आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डा. भीमराव आंबेडकर सभागार में होगा।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष मत्स्य मंत्री संजय निषाद द्वारा वर्ष 2013 में प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम से संकल्प दिवस की शुरुआत की थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

पिछले वर्ष पार्टी की ओर से दिल्ली में कार्यक्रम किया गया था, जिसमें अपना दल और सुभासपा के नेता शामिल हुए थे, परंतु भाजपा से कोई नहीं पहुंचा था। इस बार संजय निषाद ने प्रदेश में भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ दिल्ली जाकर कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी कार्यक्रम का न्यौता दिया था।

माना जा रहा है कि इसके बाद भी केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश में तीन करीब तीन माह बाद पंचायत चुनाव होने हैं और उसके बाद वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में एनडीए गठबंधन इससे पहले संकल्प दिवस पर सबके साथ होने का बड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477351