search

यमुना में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-लोनी सीमा से तीन जेसीबी जब्त

LHC0088 2026-1-13 03:25:43 views 485
  

लोनी में यमुना नदी के तट पर हरमपुर-जगतपुर में अवैध खनन रोकती टीम। सौ. प्रशासन



संवाद सहयोगी, लोनी। अपर जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी, टास्क फोर्स के सदस्यों और पुलिस बल के साथ शनिवार रात दिल्ली और लोनी क्षेत्र की यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तीन जेसीबी मशीन को जब्त किया।

एनजीटी के आदेश पर क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी के साथ शनिवार रात लोनी स्थित यमुना नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा मारा।

टीम को गाजियाबाद की सीमा से सात किलोमीटर दूर नदी किनारे दिल्ली की सीमा में तीन मशीनों से अवैध खनन होता मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पचायरा में खनन के लिए एक वैध पट्टा दिया गया है लेकिन माफिया इसी पट्टे की आड़ लेकर दिल्ली की सीमा की तरफ अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं।

खनन किए गए माल को ले जाने के लिए बुराड़ी थाना क्षेत्र से एक वैकल्पिक मार्ग भी बना लिया गया था। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर हो रहे अवैध खनन को तत्काल रोकने के लिए दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क कर तीन जब्त जेसीबी मशीनों को चौकी बुराड़ी के सुपुर्द किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: free casino money Next threads: pin up casino com
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166244