search

रुड़की में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, महिला पर कुत्ते ने किया हमला; 15 टांके आए

Chikheang 2026-1-12 23:57:36 views 680
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। एक महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके हाथ में 15 टांके आए हैं। इधर, सोमवार को सिविल अस्पताल में करीब 100 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

शहर के सिविल लाइंस, आदर्शनगर, पश्चिम अंबार तालाब व रामनगर समेत अन्य जगहों पर आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है। आयेदिन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। पिछले सप्ताह अलग-अलग घटनाओं में दो बाइकों सवारों को कुत्तों ने काट लिया था।

एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया था और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इब्राहिमपुर गांव में घर में घुसे एक कुत्ते ने रविंद्र कुमार पर हमला कर दिया था। उसके पैर में करीब दस आए टांके आए थे। शनिवार दोपहर में खेत में काम कर रही रुड़की निवासी 42 वर्षीय रेखा पर कुत्ते ने हमला कर दिया।

कुत्ते ने महिला के हाथ को कई जगह से नोंच दिया। उसने सिविल अस्पताल पहुंचकर एआरवी लगवाया। सिविल अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष के आंकड़ों पर नजर डाले, तो यह भी आवारा कुत्तों के आतंक को बया कर रहे हैं।

पांच जनवरी को करीब 140, छह को 95, सात को 67, आठ को 56, नौ को 78 व दस को 140 लोगों को एआरवी लगाए गए। हालांकि इनमें द्वितीय व तृतीय डोज लगवाने वाले मरीज भी शामिल रहे। सोमवार को भी यह इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीज अस्पताल में पहुंचे।
मरीजों की उमड़ी भीड़

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल खुला और मरीजों की भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की दोपहर तक लाइन लगी रही। खासकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इन मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां देने के साथ ही आवश्यक परामर्श भी दिया। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में मासूम पर कुत्ते का खूंखार हमला आंख नोची, मुजफ्फरपुर में इलाज जारी  

यह भी पढ़ें- घर के सामने खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, नोच ले गया मांस, पड़ोसियों ने ऐसे बचाई मासूम की जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517