search

नेपालगंजरोड-बहराइच रेल प्रखंड बनकर तैयार, जल्द दौड़ेगी ट्रेन; महानगर की यात्रा कर सकेंगे लोग

Chikheang 2026-1-12 21:56:48 views 1239
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। नेपालगंजरोड-बहराइच रेल प्रखंड बनकर तैयार है। एक सप्ताह पूर्व रेलवे के विशेष निरीक्षण वाहन ने प्रखंड का निरीक्षण किया। जिसमें रेलवे ट्रैक, पटरियों के ऊपर लगे बिजली के तार, उपकरणों की सुरक्षा सही मिली। ऐसे में जल्द ही प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। इससे जिले के साथ नेपालगंज के यात्री कम पैसे में महानगरों की यात्रा कर सकेंगे।

बहराइच-नेपालगंज रोड मीटर गेज रेल लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से ब्राड गेज में परिवर्तित किया गया है। जिस पर 342 करोड़ रुपये खर्च आया है। रेल प्रखंड पर अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वहीं रेलवे प्रशासन ट्रेनों के संचालन को लेकर अंतिम रूप देने में लगा है।

इसी को लेकर लखनऊ व गोरखपुर के रेल अधिकारियों ने सप्ताह भर पूर्व बहराइच-नेपालगंजरोड रेल प्रखंड का निरीक्षण यान से निरीक्षण कर ट्रेनों के संचालन के लिए ट्रैक को सही पाया। अब प्रखंड पर ट्रेनों के संचालन की तिथि का इंतजार जिले के साथ नेपाल के लोग कर रहे हैं। नेपालगंज प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर जिले व नेपाल राष्ट्र के यात्री गोरखपुर, अयोध्या व बनारस की यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं तीर्थ यात्रा भी श्रद्धालु कर सकेंगे।

सभी को ट्रेन की यात्रा करने पर कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा के लिए सहूलियत मिलेगी। इसके लिए नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन भी आकर रुकी है। इनमें कई डिब्बे भी लगे हैं।

  


नेपालगंजरोड-बहराइच रेल प्रखंड बन गया है। ट्रैक ट्रेन संचालन के लिए है। एक ट्रेन स्टेशन पर पहुंची है। लखनऊ से जैसे ही आदेश आएगा। उसका संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा।- महेश गुप्त, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517