LHC0088 • 2026-1-12 21:27:55 • views 1245
प्रज्ञा केंद्र में पड़ा संचालक का शव। जागरण
जागरण संवाददाता, (गालूडीह) जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतरू गांव निवासी उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने खड़िकालोनी स्थित उनके प्रज्ञा केंद्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक लगभग दो वर्ष से वहं प्रज्ञा केंद्र का संचालन कर रहा था।
सोमवार को मकर पर्व को लेकर देर रात आठ बजे तक प्रज्ञा केंद्र के जरिए ग्रामीण महिलाएं पैसे की निकासी के लिए जुटी थी। केंद्र में आनलाइन राशि उठाव को लेकर महिलाओं की भीड़ थी।
तारापुर महतो की फाइल फोटो।
दो नकाबपोश थे
इसी क्रम में दो नकाबपोश अपराधी बाइक में प्रज्ञा केंद्र पहुंचे थे। केंद्र में तारापद महतो से पहले उसका परिचय पूछा। इसके बाद पिस्तौल निकालकर दो गोली मारकर जमशेदपुर की तरफ भाग निकले। गोली लगने से तारापद महतो की मौत हो गई।
घटना के बाद पहुंची पुलिस केंद्र की सीसीटीवी खंगाल रही। इस घटना के पीछे कई कारण बताए जा रहे है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। |
|