search

मोहम्मद रिजवान BBL में हुए रिटायर्ड आउट, मैदान से वापस बुलाने पर जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Chikheang 2026-1-12 17:57:08 views 527
  

मोहम्मद रिजवान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान इस समय ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। इस लीग में वह मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा हैं। इस लीग में रिजवान के साथ बहुत बुरा हो गया। मेलबर्न की टीम सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैदान पर उतरी। मुकाबले में रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम ने उन्हें बीच बैटिंग से वापस बुला लिया।

उनकी जगह टीम ने विल सदरलैंड को बल्लेबाजी के लिए भेजा। रिजवान के लिए ये काफी बुरा पल था। वह निराश होते हुए पवेलियन लौटे। टीम ने ये फैसला उनकी धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए लिया था। टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन रिजवान ऐसा कर नहीं पा रहे थे। उन्होंने 23 गेंदों पर 26 रन ही बनाए थे। ऐसे में मैनजेमेंट ने उन्हें वापस बुलाया और सदरलैंड को भेजा।
नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

रिजवान ने अपनी पारी में दो चौके मारे। उन्होंने काफी ज्यादा गेंदें खेलीं, लेकिन वह टीम को वो मुकाम तक नहीं पहुंचा सके जिसकी टीम को जरूरत थी। इसी कारण टीम को फैसला लेना पड़ा और इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह बीबीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

बीबीएल में रिजवान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 167 रन निकले हैं। टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। सोमवार को उन्होंने एक छक्का मारा जो उनका इस सीजन का पहला छक्का भी था।
उठते रहे हैं सवाल

रिजवान को टी20 का अब अच्छा बल्लेबाज नहीं माना जाता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने देश के लिए दिसंबर-2024 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। एक समय वह पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन अब उनका टीम में जगह बनाना भी मुश्किल है। रिजवान की आलोचना उनकी स्ट्राइक रेट के कारण होती है। वह टी20 के मुताबिक स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाते हैं और इसी कारण वह टीम से बाहर गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168410