search

हमीरपुर जिला महिला अस्पताल में तीमारदारों को जल्द मिलेगी शौचालय और बाथरूम की सुविधा, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

cy520520 2026-1-12 12:26:41 views 391
  

जिला महिला अस्पताल का भवन



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया गया है। महिला तीमारदारों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर के पास सीएमओ कार्यालय के पीछे शौचालय व स्नानघर का निर्माण कराया जाएगा।

इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने 5.13 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को अनुमोदन के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

जिला महिला अस्पताल में वर्तमान में महिला तीमारदारों के लिए सुलभ शौचालय व स्नानघर की समुचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही जगह के अभाव के कारण रैन बसेरा की सुविधा भी सीमित है। वर्तमान में मात्र तीन बेड का रैन बसेरा संचालित है, जबकि अस्पताल में प्रतिदिन तमाम मरीज और उनके तीमारदार आते हैं।

सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने महिला तीमारदारों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शौचालय व स्नानघर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके निर्माण से अस्पताल आने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।


महिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में मरीजो के तीमारदारों के लिए शौचालय व स्नानघर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।


                                                               डॉ. केएस मिश्रा, सीएमएस, महिला अस्पताल हमीरपुर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163882