search

मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म, आरोपी रफीकुल पुलिस मुठभेड़ में घायल; इलाके में तनाव

cy520520 2026-1-12 11:56:30 views 1059
  

दुष्कर्म आरोपी रफीकुल इस्लाम पुलिस मुठभेड़ में घायल।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के कोकराझार में रविवार को दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान रफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है।

रविवार को जब उसने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने गोली चला दी, जिससे उसके बाएं पैर में गोली लग गई। इस दौरान कोकराझार के दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
दुष्कर्म आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रफीकुल को कोकराझार लाया जा रहा था, तभी उसने टॉयलेट जाने के लिए कहा।रुकने के दौरान, उसने कथित तौर पर साथ चल रहे पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश में उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे भागने से रोकने के लिए गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को पहले कोकराझार RNB सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए कोकराझार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कोकराझार में बढ़ा तनाव

कोकराझार पुलिस स्टेशन के बताया कि पथारूघाट के पास लेबर कैंप में एक अनाथ और मानसिक रूप से बीमार महिला के कथित दुष्कर्म के सिलसिले में रफीकुल नाम के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

रानीघुली इलाके में हालात तनावपूर्ण बने रहे, जहां प्रदर्शन और सड़क जाम की खबरें आईं। रविवार को वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की कोकराझार जिला समिति द्वारा सुबह 6:00 बजे से 12 घंटे के बंद के आह्वान के बाद तनाव और बढ़ गया।

कानून-व्यवस्था को देखते हुए, जिला प्रशासन ने हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163835