search

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में 150 से अधिक आतंकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

LHC0088 2026-1-12 11:27:33 views 659
  

150 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सेना सतर्क।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सीमाएं कोहरे के आगोश में और बर्फ से लदी हैं। आतंकियों के समूह घुसपैठ के लिए मौके की तलाश में हैं, लेकिन ऑपरेशन सर्द हवा, घुसपैठरोधी ग्रिड मजबूत होने और सुरक्षाबलों की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हाईअलर्ट के चलते सेना की अतिरिक्त तैनाती, औचक नाकों व तकनीकी सर्वेलांस से किसी भी प्रकार की साजिश से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय सीमा व अंदरुनी इलाकों की सुरक्षा सुरक्षित बनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने भी ऑपरेशन सर्द हवा छेड़ रखा है। वहीं शीर्ष अधिकारी भी सैनिकों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ा रहे है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा पर 69 लांचिंग पैडों पर डेढ़ सौ अधिक आतंकियों की मौजूदगी के पुख्ता संदेश हैं। सेना, सुरक्षाबल व खुफिया एजेंसियां समन्वय बनाकर जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रही है। सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा का दौरा कर सुरक्षा हालात जाने।

आर्मी कमांडर शर्मा ने स्थानीय यूनिटों को खुफिया तंत्र को मजबूत बनाकर सुरक्षा चुनौतियों को सामना करने के निर्देश दिए हैं। जम्मू के कठुआ जिले में आतंकियों की मूवमेंट की खुफिया सूचनाएं हैं। रणनीति के तहत सेना ने न सिर्फ नियंत्रण रेखा अपितु ऐसे इलाकों में सुरक्षा पुख्ता की है जहां आतंकियों के घुसपैठ कर कश्मीर जाने के पारंपरिक मार्ग रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आर्मी कमांडर जल्द राजौरी का दौरा कर सुरक्षा हालात का भी जायजा लेंगे।

आर्मी कमांडर ने गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में सैनिकों की प्रशिक्षण गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कश्मीर में आर्मी एविएशन स्क्वाड्रनों का दौरा कर आपात हालात का सामना करने की तैयारियां जांची।

सेना के अधिकारी ने बताया कि इस समय सेना, सुरक्षाबल मिलकर आतंकियों पर दवाब बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सीमा पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के साथ अंदरूनी इलाकों में आतंकियों व उनके समर्थकों का तलाशने के लिए तलाशी अभियान चल रहे हैं। आतंकियों, देशविरोधी तत्वों के बारे में मिलने वाली हर सूचना को साझा कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233