search

गाजियाबाद के होटल में महिला मित्र की हत्या, नशे में कोहनी से वार कर ली जान

deltin33 2026-1-12 05:58:35 views 399
  

पुलिस मामले की जांच में जुटी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर के होटल में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की पसली पर कोहनी से एक के बाद एक वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला और आरोपित ने एक साथ होटल के कमरे में पहले नशा किया था। हत्या के बाद आरोपित ने पुलिस को सूचना दी। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सेवानगर का 34 वर्षीय प्रवीन कोटगांव निवासी महिला मित्र 35 वर्षीय आरती के साथ होटल रायल किंग में आकर रूका था। आरती की शादी सेवानगर के रोहित कुमार के साथ हुई थी। रोहित की दो वर्ष पहले हो मौत हो चुकी है। आरती को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था।
महिला के सीने पर कोहनी से कई वार

रविवार को प्रवीन ने पुलिस को फोन कर बताया कि महिला उठ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में प्रवीन ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर नशे में झगड़ा हुआ। उसने महिला के सीने पर कोहनी से कई वार किए। उनके बीच मारपीट भी हुई।

इसके बाद महिला उठ नहीं पाई। आरती के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। मामले में आरती के बेटे दक्ष की तहरीर पर पुलिस में हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पसली पर फ्रैक्चर हुआ है।

महिला भी नशा करती थी। हत्या से पहले आरोपित के साथ महिला ने नशा किया था। मौके से कोई हथियार या अन्य कोई वस्तु नहीं मिली है। होटल के कमरे को फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया है। हत्या में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं है इसका पता लगाने के लिए होटल और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304