search

सड़कों में गड्ढ़े बताओ- 5 हजार इनाम पाओ! नीतीश सरकार लाने जा रही पॉलिसी; पथ निर्माण मंत्री ने बताया

Chikheang 2026-1-11 18:56:30 views 1160
  

पथ निर्माण मंत्री डॉ. द‍िलीप जायसवाल बदलेंगे ऐसी सड़कों की सूरत।  



ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। जर्जर सड़कें आम आदमी की नियत‍ि बन चुकी है, लेकिन अब नीतीश सरकार इससे राहत देने जा रही है। पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की बातों से यह स्‍पष्‍ट होता है।

उन्‍होंने कहा है कि इंसानों की तरह अब सड़कों के स्‍वास्‍थ्‍य की पॉलिसी भी बिहार सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही एक ऐसी पॉलिसी भी लाए जाने पर व‍िचार चल रहा है  जिसमें सड़कों में गड्ढा की सूचना देने पर ईनाम की व्‍यवस्‍था की जाएगी।  

वे रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी क्रम में उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही बिहार की सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं दिखेगा। इसके लिए रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जा रही है।  
15 फरवरी के बाद लागू होगी नई नीत‍ि

जैसे इंसान की तबीयत खराब होने पर एक फोन कॉल पर एंबुलेंस आ जाती है, उसी तरह सड़कों के लिए रोड एंबुलेंस की व्‍यवस्‍था रहेगी।   

मंत्री ने कहा कि जनवरी में ही नई पॉलिसी लाई जा रही है। यह 15 फरवरी के बाद लागू होगा। इसके बाद सड़क कहीं भी घायल होगी, तुरंत उपचार होगा।   

उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक चौक-चौराहे पर रोड एंबुलेंस का नंबर बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। इसके बाद सूचना मिलने के 72 घंटे के अंदर रोड के हर गड्ढे को दुरुस्‍त करना होगा।   
देश की पहली पॉलिसी लाने पर व‍िचार

डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा कि देश में पहली पॉलिसी गड्ढा बताओ-पांच हजार ईनाम पाओ भी लाने वाले है। इस पर विचार किया जा रहा है।  

उन्‍होंने कहा कि नई पॉलिसी आने के बाद ठेकेदार और इंजीनियर सतर्क और सजग रहेंगे। क्‍योंकि इसके बाद एक भी गड्ढ़ा नजर आया तो बड़ी कार्रवाई हो जाएगी।  

मंत्री ने कहा क‍ि वे जिस भी व‍िभाग में रहते हैं पूरी पारदर्शिता के साथ चलने का प्रयास करते हैं। पथ निर्माण विभाग में कई इंजीनियरों पर कार्रवाई की है।  

जब वे राजस्‍व एवं भूमि‍ सुधार व‍िभाग के मंत्री तब 136 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की थी। कई जेल गए तो कई सस्‍पेंड हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168339