search

हावड़ा–आनंद विहार के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

deltin33 2026-1-11 03:55:40 views 922
  





हावड़ा–आनंद विहार के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस  

रंजीत कुमार, जागरण, आसनसोल : रेलवे बोर्ड ने हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल के बीच 13065/13066 अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी और यात्रियों को पूर्वी भारत से दिल्ली तक तेज व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी। समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13065 हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस हावड़ा से गुरुवार की रात 23:10 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार की सुबह 02:50 बजे आनंद विहार (टर्मिनल) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस रविवार सुबह 10:50 बजे आनंद विहार से रवाना होकर सोमवार सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस में 20 कोचों की एक रैक होगी। ट्रेन का मेंटेनेंस हावड़ा में आरबीपीसी के साथ किया जाएगा। वहीं वाटरिंग स्टेशन के रूप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, लखनऊ, मुरादाबाद, गया और धनबाद को चिह्नित किया गया है। रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोन को निर्देश दिया है कि सेवा को शीघ्र सुविधाजनक तिथि से शुरू किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेन के रूप में भी संचालन किया जा सकता है। साथ ही इस नई ट्रेन के संचालन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार और सभी औपचारिकताओं के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बहुत जल्द तिथि की घोषणा की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476884