search

जरा संभलकर चलिए, NH 19 पर एक ही दिन में दो हादसे, ओटी असिस्टेंट और वृद्धा की चली गई जान

LHC0088 2026-1-10 21:56:29 views 418
  

सिकंदरा तिराहा पर हुई दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़।



जासं, आगरा। नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दो हादसे हुए। ट्रक की टक्कर से अबुल उल्ला दरगाह के पास बुलट सवार पारिक हास्पिटल के ओटी असिस्टेंट की जान चली गई। सिकंदरा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं पौत्र घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों ही स्थानों पर जाम लग गया।  

बिचपुरी के नागर गांव निवासी 45 वर्षीय बने सिंह आवास विकास सेक्टर एक में परिवार के साथ रहते थे। वह बाग फरजाना स्थित पारिक हास्पिटल में 20 वर्षों से ओटी असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह हास्पिटल में आपरेशन होने के बाद वह ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक हास्पिटल में अपनी बुलट बाइक से जा रहे थे।

न्यू आगरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अबुल उलाह दरगाह के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे बने सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक भाग निकला। वहीं हादसे की जानकारी होते ही घर में मातम छा गया। वह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी शिंपी व बेटा सचिन नरवार को छोड़ गई हैं।

दूसरा सड़क हादसा सिकंदरा तिराहे पर अकबर टाम्ब के पास हुआ। यहां सड़क क्रास करते समय स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 65 वर्षीय दाना देवी निवासी नरायच ट्रांस यमुना की ट्रक के नीचे आने से मृत्यु हो गई। वहीं पौत्र अभिजीत निवासी शास्त्रीपुरम चोटिल हो गए। हादसे के कारण आधा घंटे कानपुर की ओर जाने वाली लेन में यातायात प्रभावित रहा।

हादसे के बाद क्रिटिकल कारिडोर टीम, ट्रैफिक व सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया, साथ ही यातायात को सुचारू कराया। स्वजन ने बताया कि महिला के अजय विक्रम सिंह, आदित्य और रनवीर तीन बेटे हैं। शास्त्रीपुरम में रह रहे अजय विक्रम सिंह के बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन था। कार्यक्रम में शामिल होने आईं दाना देवी को शनिवार दोपहर ट्रांस यमुना स्थित घर पर छोड़ने के लिए पौत्र अभिजीत जा रहे थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166155