deltin33 • The day before yesterday 19:57 • views 56
लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक परेशानी देर से चलने वाली ट्रेनों के समय में बार-बार परिवर्तन होने से हो रही है। सही जानकारी नहीं मिलने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच घंटों प्लेटफर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को दिल्ली आने वाली 80 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। विलंब से आने के कारण कई ट्रेनें देरी से रवाना होगी। शुक्रवार को चलने वाली दरभंगा अमृत भारत और चंपारण एक्सप्रेस शनिवार को सुबह रवाना हुई।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनेंः
- आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस-17.30 घंटे
- पुरानी दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस-16.30 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष-6.24 घंटे
- नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस-5.50 घंटे
- नई दिल्ली-तिरुअनंतपुरम केरल एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
- नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस-चार घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई दुंरतो एक्सप्रेस-पौने चार घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल महाराज राजधानी एक्सप्रेस-सवा दो घंटे
- नई दिल्ली-लोहियां खास सरबत दा भला एक्सप्रेस-ढाई घंटे
- नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस-1.55 घंटे
- आनंद विहार टर्मिनल-गया गरीब रथ एक्सप्रेस-दो घंटे
- आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस-एक घंटे
यह भी पढ़ें- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चलेगा बुलडोजर? 46 होटल और फैक्ट्रियों को को मिल गया अल्टीमेटम |
|