search

सोने की चोरी मामले में निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष के बाद गया जंक्शन को मिला नया प्रमुख, शिव कुमार ने संभाला पदभार

deltin33 2026-1-10 18:56:48 views 638
  

गया जंक्शन को मिला नया प्रमुख



जागरण संवाददाता, गयाजी। गया रेल थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। शनिवार को इंस्पेक्टर शिव कुमार ने औपचारिक रूप से गया रेल थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद गया जंक्शन परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए थानाध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की।  

इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्री सुरक्षा, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं ट्रेनों के सुचारू परिचालन में हरसंभव सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं, इंस्पेक्टर शिव कुमार ने भी रेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर रेल व यात्रीहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी

रेल सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर शिव कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। गया रेल थाना की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व वे पटना रेल जिला के अंतर्गत राजेंद्र नगर टर्मिनल रेल थाना के थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।  

वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारियों के आदेश पर उन्हें गया जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सहायता केंद्र, प्लेटफार्मों पर विधि-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा शुरू कर दी है।
खगड़िया जिला बल में रहा है लंबा अनुभव

मूल रूप से बेगूसराय जिले के रहने वाले इंस्पेक्टर शिव कुमार के पास पुलिस सेवा का लंबा अनुभव है। रेल जिला बल में आने से पूर्व वे खगड़िया जिला पुलिस बल में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उनके कार्यकाल को अनुशासन, सक्रियता और बेहतर पुलिसिंग के लिए जाना जाता है।  

गौरतलब है कि गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को कथित सोने की चोरी के मामले में निलंबित किया गया था। उन्होंने छह फरवरी 2024 को पदभार ग्रहण किया था, लेकिन मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें 31 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  

इसके बाद से यह पद रिक्त था। अब नए थानाध्यक्ष से गया जंक्शन पर अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेहतर पहल की उम्मीद की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476944