search

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर करें अप्लाई, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

LHC0088 2026-1-10 17:56:57 views 841
  

UP Police Bharti 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से (UP Police Constable 2026) के 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे यूपी पुलिस बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं आवेदन

यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आयु-सीमा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। बता दें, इससे पहले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित थी। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई थी। लेकिन नई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन साल की छूट दी गई है।
इतनी जमा होगी ऑनलाइन फीस

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी एवं एसटी को 400 रुपये जमा करने होंगे।

UP Police Bharti 2026: ऐसे कर सकते अप्लाई


  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल/ईमेल से ओटीपी के जरिये आवेदन करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



यह भी पढ़ें: GATE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667