search

Money Plant Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, चंद दिनों में चमकेगा आपका भाग्य

deltin33 2026-1-10 17:26:34 views 543
  

Money Plant Ke Niyam: मनी प्लांट लगाने के नियम (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही खुशियों का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन कर पौधे को लगाने से ही शुभ परिणाम मिलते हैं।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मनी प्लांट लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी घर में सुख-शांति का माहौल चाहते हैं, तो मनी प्लांट जरूर लगाएं। आइए आपको बताते हैं कि कब और किस दिशा (Money Plant Best Direction) में लगाना चाहिए मनी प्लांट।
किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में इस प्लांट को लगाने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

  

  
किस दिन लगाएं मनी प्लांट?

अगर आप घर में मनी प्लांट लगाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसे लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिन धन की मां लक्ष्मी को समर्पित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मनी प्लांट लगाने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
मिलते हैं ये लाभ (Money Plant Benefits)

  • ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है।
  • इसके अलावा सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, जिससे जातक के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
  • सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
  • तनाव कम की समस्या दूर होती है।

कहां न लगाएं मनी प्लांट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में इस पौधे को लगाने से धन हानि और आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है, क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है।

यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: ये पौधे लाएंगे आपके घर में खुशहाली और समृद्धि, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा

यह भी पढ़ें- Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477256