search

गोरखपुर में मतांतरण की सूचना पर हंगामा, पास्टर समेत छह हिरासत में

cy520520 2026-1-10 07:26:04 views 964
  

चौरीचौरा के अदाई महदेवा गांव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में जुटे थे लोग। जागरण  



संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार। मतांतरण की सूचना पर शुक्रवार की शाम को अदाई महदेवा गांव में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि गांव की एक महिला ने मतांतरण के उद्देश्य से लोगों को एकत्र किया गया है। चौरीचौरा पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें एक पास्टर भी शामिल है।  

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। गांव में एक महिला के घर बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना विहिप कार्यकर्ताओं को दे दी। विहिप के विभाग संगठन मंत्री निखिल तोमर और नगर अध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और मतांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी पोती की बरही का कार्यक्रम था, जिसमें गांव और रिश्तेदारी के लोगों को भोजन पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें- नेपाल बॉर्डर पर क्यों भेजे रहे थे 50 लाख रुपये, बरामदगी की गुत्थी अनसुलझी

महिला का कहना है कि उसके घर किसी प्रकार का मतांतरण कार्यक्रम नहीं चल रहा था और लगाए गए आरोप निराधार हैं।एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है।साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163020