search

नवादा में नाली विवाद ने महिला की ले ली जान: मारपीट के दौरान हुई मौत, दो आरोपी हिरासत में

LHC0088 2026-1-9 23:56:37 views 927
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, रजौली। रजौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत सती स्थान मोहल्ले में गुरुवार को नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गोतिया के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्वजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल रजौली ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत की पुष्टि कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्वजन से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि नाली विवाद को लेकर घटना हुई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- खराब मौसम से पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइटें प्रभावित: 2 विमान रद, 21 ने देरी से भरी उड़ान

यह भी पढ़ें- यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन: भागलपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मौत, क्लिनिक सील

यह भी पढ़ें- रोहतास में बैंक अकाउंट किराए पर देकर फ्रॉड करते दो साइबर ठग गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन बरामद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165155