search

पानीपत: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने गया सुपरवाइजर की झुलसकर मौत

deltin33 2026-1-9 22:27:31 views 633
  

फैक्ट्री में लगी भीषण आग। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित गोल्डन टेरी टावेल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के प्रयास में फैक्ट्री का सुपरवाइजर धुएं में दम घुटने से बेहोश हो गया और झुलसने से गंभीर घायल हो गया।

उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय प्रवीण पुत्र चांदराम, निवासी पांची, सोनीपत के रूप में हुई है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने डायल 112 से फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मशीनरी, इलेक्ट्रिक उपकरण, तैयार व कच्चा माल और आफिस का महत्वपूर्ण रिकार्ड जल गया। प्रवीण कई वर्षों से फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मृतक के स्वजन की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक केस दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476184