search

आनंद विहार में ट्रेन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

LHC0088 2026-1-9 22:27:25 views 217
  

आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रवि गुप्ता व इनके दोस्त गोलू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के शव 70 से 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले।

गोलू का शव पुलिस को अगले दिन झाड़ियों से बरामद हुआ। रेलवे पुलिस व प्रीत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को साैंप दिए हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

रवि गुप्ता अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते हैं। इनकी पत्नी मंडावली में अपने मायके में रहती हैं। दोनों के बीच कड़कड़डूमा कोर्ट में पारिवारिक विवाद चल रहा है।

रेलवे पुलिस ने बताया कि रवि गुप्ता अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से कड़कड़डूमा कोर्ट आए थे। कोर्ट के बाद वह आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर चले गए। शाम के वक्त रवि गुप्ता ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन के चालक ने ही रेलवे पुलिस को फोन करके हादसे की सूचना दी।

चालक ने एक व्यक्ति को घायल होते देखा था। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छह जनवरी को ट्रैक से कुछ दूरी पर प्रीत विहार थाना को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शरीर पर ट्रेन की चपेट में आने के निशान थे।

दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में दोनों की पहचान हुई। आठ जनवरी को जांच में पता चला कि दोनों मृतक दोस्त थे। रेलवे पुलिस ने हत्या की आशंका से इन्कार किया है।


प्रीत विहार थाना पुलिस को छह जनवरी को झाड़ियों में एक शव मिला था। हत्या का केस नहीं है। शव देखने पर लग रहा है ट्रेन की टक्कर लगने से युवक दूर जाकर झाड़ियों में गिरा। रेलवे पुलिस से भी इस मामले में सहयोग लिया जा रहा है। - अभिषेक धानिया, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165185