search

प्रेमिका से मिलने को पत्नी ने रोका, पति ने मार दी पेट पर लात; गिर गया चार महीने का गर्भ

LHC0088 2026-1-9 19:56:52 views 1248
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संस. जागरण, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मुहल्ले में ही रहने वाली महिला से पति के प्रेम संबंध की जानकारी जब पत्नी को हुई तो उसने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कुछ माह पहले भी पति ने मारपीट की। इस घटना में उसका चार माह का गर्भपात हो गया था।

दोनों पक्षों में कई बार समझौता हुआ लेकिन आखिरकार ससुरालीजन के रवैये में सुधार नहीं आया। पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कटरा मीरा क्षेत्र निवासी महिला आस्था ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। उसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2025 को गौरव के साथ हुई थी।

शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पता चला कि उसके पति के मुहल्ले में रहने वाली महिला से अवैध संबंध है। जब उसने प्रेमिका से मिलने से पति को रोका तो उसके पति ने उससे 29 सितंबर को मारपीट कर दी। अतिरिक्त दहेज की मांग ससुरालीजन करने लगे। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर उसके पति ने दूसरी शादी करने की भी धमकी दी।

एक दिन पति ने उसके पेट में लात मार दी। इसके बाद उसने निजी अस्पताल में 16 दिसंबर को अपना अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें कोख में पल रहे शिशु को चिकित्सक ने मृत बताया। इस मामले में पीड़िता ने दो जनवरी को थाने में तहरीर दी।

इसके बाद महिला का पति और उसके ससुर थाने पहुंचे और महिला को अपने घर न रखने की बात पुलिस से कही। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पति गौरव, नीतू, रंजीत उर्फ गोलू, संजू, मोना, गौतम सिंह और सौरभ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165044