search

Jharkhand Politics: भाजपा ने जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की, देखें पूरी सूची

Chikheang 2026-1-9 19:56:44 views 1091
  

झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद हुई घोषणा

बताया गया है कि इससे पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी जिलों के अध्यक्ष पद के लिए नामों को अंतिम रूप देकर प्रदेश संगठन को भेज दिया था। केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त इन्हीं नामों के आधार पर जिलों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को औपचारिक रूप से सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए।

  
27 जिलों में कई पुराने अध्यक्षों को फिर जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा संगठन के कुल 27 जिलों में से कई जिलों में पुराने जिलाध्यक्षों को एक बार फिर संगठन की कमान सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ जिलों में नए चेहरों को मौका दिया गया है।
प्रदेश पर्यवेक्षकों ने कराई नामांकन प्रक्रिया

जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षकों को जिलों में भेजा गया था। पर्यवेक्षकों ने संबंधित जिलों में जाकर जिलाध्यक्ष प्रत्याशियों का नामांकन कराया और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
तीन महीने तक चला मंथन

सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर करीब तीन महीने तक व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हर जिले से तीन-तीन नामों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने इन नामों पर विचार करने के बाद प्रत्येक जिले के लिए एक नाम को अंतिम रूप देकर प्रदेश संगठन को भेजा।
संगठन को मजबूत करने की तैयारी

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों की घोषणा से जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा। आने वाले चुनावी और राजनीतिक कार्यक्रमों को देखते हुए जिलाध्यक्षों की भूमिका अहम मानी जा रही है। पार्टी अब मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167219