search

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल; कई DDC, SDO को नई जिम्मेदारी, संजय बने BSSC के सचिव

Chikheang 2026-1-9 16:26:52 views 484
  

11 बीएएस अधिकारियों का तबादला।  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। करीब दो दर्जन आइएएस अधिकारियों के तबादले के बाद सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।   

इनमें कई जिलों के अपर समाहर्ता, एसडीओ स्‍तर के पदाधिकारियों को नई जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। नालंदा में आपदा प्रबंधन के एडीएम शैलेश कुमार दास को गया का उप विकास आयुक्‍त सह जिला परिषद का मुख्‍य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।   
राजगीर और बिहारशरीफ में नए एसडीओ

गया सदर के एसडीओ क‍िसलय श्रीवास्‍तव अब नालंदा जिले में बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी का दायित्‍व संभालेंगे। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज एसडीओ सूर्यप्रकाश गुप्‍ता को राजगीर का एसडीओ बनाया गया है।  

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा को नरकटियागंज एसडीओ के पद पर भेजा गया है।

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के ओएसडी कुमार ओमकेश्‍वर को पटना का अपर समहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।   
नालंदा एडीएम बने राजीव रंजन

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के उप सचिव राजीव रंजन कुमार सिन्‍हा को नालंदा का अपर समहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।

जमुई के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण अब गया सदर के एसडीओ होंगे।   

राजगीर एसडीओ आशीष नारायण को मुख्‍यमंत्री सचिवालय में ओएसडी के पद पर नियुक्‍त किया गया है। सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव बनाए गए हैं।   

मधुबनी में वरीय उप समाहर्ता पद पर कार्यरत ज्‍योत्‍सना कृष्‍ण अब सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग की ओएसडी बनाई गई हैं। वहीं पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे चंदन कुमार पटना जिले के पालीगंज एसडीओ नियुक्‍त किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167368