search

स्मार्ट सिटी की तरह अब विकसित होंगे स्मार्ट विलेज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले; जी राम जी का मिलेगा लाभ

cy520520 2026-1-9 13:56:17 views 1170
  

खेरिया एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते सांसद, विधायक, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष।



जागरण संवाददाता, आगरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आगरा में कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई थी। जी राम जी ऐसी व्यवस्था है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। कांग्रेस, सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस व्यवस्था से दिक्कत है। मौर्य ने कहा कि सपा के कई विधायक भाजपा में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा उन्हें नहीं ले रही है।

वहीं उन्होंने विनय कटियार के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकारिणी द्वारा इसका निर्णय लिया जाएगा, इस बारे में वह कुछ भी नहीं कह सकते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दोनों का कार्य मिलता था। लेकिन जी राम जी योजना में 125 दिन का कार्य मिलेगा।

किसी भी मजदूर को कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिस तरीके से भाजपा द्वारा स्मार्ट सिटी विकसित की गई हैं। उसी तरह से अब स्मार्ट विलेज को विकसित किया जाएगा। योजना की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को चार प्रमुख श्रेणियां में बांटा गया है।

जिसमें जल स्वच्छता संरक्षण, ग्रामीण और संरचना से जुड़े आजीविका संवर्धन के कार्य एवं जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य शामिल हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को राम का नाम लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे लोग ही इस योजना का विरोध कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से कार्रवाई को रोका गया है, उससे भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा योजना निर्माण किया जाएगा। गांवों के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति एवं आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा।

गांव के समेकित विकास के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा उन्होंने कहा कि योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वित्त प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस योजना में भारत सरकार द्वारा 60% और राज्य सरकार द्वारा 40% फंड दिया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस से पहले एयरपोर्ट पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, विजय शिवहरे, भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डा. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां, सहकारी बैंक के चेयरमैन श्याम भदौरिया व अन्य ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162715