search

बस्ती में लंगूर का आतंक: 7 लोगों को हमला कर किया जख्मी, घर से निकलने में डर रहे बच्चे

LHC0088 2026-1-9 12:56:33 views 1035
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बस्ती। बानपुर में लोग एक लंगूर से परेशान हैं। लंगूर के हमले में अब तक सात लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से तो एक व्यक्ति के हाथ को लंगूर ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया है। लंगूर से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस के अलावा वन विभाग के अधिकारियों को इसे पकड़वाने का अनुरोध किया है, मगर अभी तक किसी ने भी इस लंगूर को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

बानपुर गांव निवासी बाड़ू (सांई) ने बताया कि बुधवार को वह बाज़ार से आ रहे थे इसी दौरान अचानक एक लंगूर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके दाहिने हाथ व घुटने को काट कर जख्मी कर दिया। वहां मौजूद लोगों के लंगूर को खदेड़ कर उन्हें बचाया।

गुरुवार को वह कुदरहा सीएचसी पर इलाज कराने गए थे। सजनलाल, जिलाजीत आदि ने बताया की दो दिनो से बानपुर में लंगूर कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसके भय से बच्चे घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

डीएफओ डॉ. शिरीन ने बताया कि रेंजर व डिप्टी रेंजर को को निर्देशित किया गया है कि वे हमलावर हो चुके लंगूर को ग्राम प्रधान से सहयोग पकड़वाएं और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- बदायूं में फसल की रखवाली कर रहे किसानों पर सांड ने किया हमला, एक किशोर की मौत; कई लोग घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165577