search

अगले 2 घंटे में दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

deltin33 2026-1-9 08:26:29 views 530
  

दिल्ली में और बारिश होने की संभावना है। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Today दिल्ली वालों की सुबह आज बारिश के साथ हुई। बारिश होने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोग कांप उठे। अभी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में और हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरीगार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, प्रेसिडेंट हाउस, राजीव चौक, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, IGI एयरपोर्ट और एनसीआर के बहादुरगढ़ व गाजियाबाद में भी रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है।
यलो अलर्ट जारी

इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, जिससे सुबह और ठंडी हो गईं। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए यलोअलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीका न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्रीसेल्सियस कम है। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.8 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसकम है।सबसे कम न्यूनतम तापमान पालम में दर्ज किया गया। पालम और मयूर विहार सहित कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- बारिश की फुहारों से कांप उठा दिल्ली-NCR, कई इलाकों में AQI भी बहुत खराब; कोहरे से उड़ानों पर ट्रेनों पर असर

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475986