search

Womens Premier League 2026 का रोमांच आज से, नवी मुंबई में MI और RCB के बीच होगी टक्‍कर

cy520520 2026-1-9 05:56:09 views 550
  

मुंबई की टक्‍कर बेंगलुरु से।  



जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांचक आगाज आज से होने जा रहा है, जो अगले 20 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखेगा। अपने पहले वनडे विश्व कप खिताब की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी अब एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उतरने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहा WPL का चौथा संस्करण न सिर्फ घरेलू स्तर पर उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों की भी मजबूत शुरुआत करेगा।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दो बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना एक बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जिसकी कप्तानी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कर रही हैं। चौथे WPL का आयोजन दो चरणों में नवी मुंबई और वडोदरा में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित लीग के जरिए युवा खिलाड़ियों को दुनिया की शीर्ष क्रिकेटरों के साथ खेलने और खुद को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
ये पांच दावेदार

मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स।
सभी टीमों के कप्तान

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना
  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स
  • यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग
  • गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर

3 बार फाइनल में पहुंची दिल्ली, एक बार भी नहीं मिली ट्रॉफी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंची है, लेकिन टीम को हर का हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में खिताब पर कब्जा जमाया है, जबकि आरसीबी 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। यूपी वारियर्स 2023 में और गुजरात जायंट्स 2025 में एलिमिनेटर में पहुंची थी।
कुछ अहम जानकारी

  • 5 टीमों के बीच महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • 2 स्थानों पर खेले जाएंगे डब्ल्यूपीएल 2026 के सभी मुकाबले।
  • 11 शुरुआती मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे, बचे के 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे।
  • 3 फरवरी को वडोदरा में एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा।
  • 1027 रन बनाए हैं नैट साइवर ब्रंट ने।
  • उनके नाम डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है।
  • 49 छक्के जड़े हैं भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने डब्ल्यूपीएल में।
  • सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकार्ड उनके नाम है।
  • 9 अर्धशतक लगा चुकी हैं आस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग।
  • महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक उनके नाम ही है।
  • 41 विकेट चटका चुकी हैं हेली मैथ्यूज।
  • WPL में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड है।


यह भी पढ़ें- WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम? टॉप-5 में Mumbai Indians की ये 3 खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- MI vs RCB W Live Streaming: WPL 2026 का शंखनाद, फ्री में कब, कहां और कैसे देखें पहला मैच LIVE?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162652