search

बिसौली में मतांतरण की साजिश: मकान और नौकरी का लालच देकर हिंदू दंपती को फंसाने की कोशिश, भारी हंगामा

LHC0088 2026-1-8 23:56:43 views 400
  

थाने में श‍ि कायत करते ह‍िंंदू संगठन के कार्यकर्ता



जागरण संवाददाता, बदायूं। इस्लामनगर की तरह अब बिसौली कोतवाली इलाके में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। यहां सक्रिय इसाई धर्म के लोगों ने एक हिंदू दंपती को मकान और नौकरी दिलाने का लालच देते हुए मतांतरण का प्रयास किया। उन्होंने महिला को अपनी बातों में भी फंसा लिया था लेकिन उसका पति झांसे में नहीं आया।

इसकी सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर देर रात तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने बताया कि यहां बिसौली कोतवाली क्षेत्र में इसाई धर्म के लोग सक्रिय हैं और वह लगातार हिंदुओं को निशाना बनाते हुए उनका मतांतरण करा रहे हैं।

उन्होंने नगर के मुहल्ला गुलाब बाग निवासी सौदान आर्य और उनकी पत्नी को अपने झांसे में लेकर मतांतरण कराने का प्रयास किया। सौदान आर्य ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी मीना पत्नी पुत्तन उनके घर पर आती जाती थी। उसने उनकी पत्नी को नौकरी दिलाने और मकान बनवाने का लालच दिया था।

वह लगातार उनके घर पर आ रही थी और उनकी पत्नी का मतांतरण कराने का प्रयास कर रही थी। बिसौली कस्बे की काशीराम कालोनी में फिलिप दास पुत्र भजन दास और उसकी पत्नी मारथा दास रहती है। उन्होंने अपने घर में ही चर्च बना लिया है। वहां लोगों को बहला फुसलाकर ले जाया जाता है और उनका मतांतरण कराया जाता है। वहीं प्रार्थना सभा कराई जाती है।

मीना उनकी पत्नी को फिलिफ दास के घर ले जाती थी। उसने सौदान आर्य को भी लालच दिया था। जब इस बारे में विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष प्रिन्स देव शर्मा और उनके कार्यकर्ताओं को पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने गुरुवार रात फिलिफ दास, उसकी पत्नी मारथा दास और मीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इन कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष प्रिन्स देव शर्मा के अलावा जिला प्रभारी विनोद भारद्वाज, जिला महामंत्री शिवम् वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिवकुमार शर्मा, जिला प्रभारी आईटी सेल रितिक देव शर्मा और महानगर अध्यक्ष रजत ठाकुर बुधवार रात से नगर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने गुरुवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई कराने की मांग की। तब कहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई।

  


इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीम लगा दी गई।

- राजेंद्र सिंह पुंडीर, इंस्पेक्टर बिसौली





यह भी पढ़ें- बदायूं में \“मीठा जहर\“ पी रहे हैं लोग! इन मोहल्लों में 700 के पार पहुंचा TDS, रिपोर्ट देख उड़ जाएंगे होश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164798