search

रेड लाइट एरिया सहरसा : पूजा, मोना, ब्यूटी सहित 16 लड़कियां मिली, प्रयोग किया हुआ निरोध ने सभी को चौंकाया, नट है इसका सरगना

Chikheang 2026-1-8 20:26:39 views 1117
  

रेड लाइट एरिया सहरसा :  पुलिस ने की छापेमारी



जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा रेलवे स्टेशन के पास भारतीय नगर स्थित रेड लाइट इलाके में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की 24 घंटे तक लगातार चली कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार की शाम शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार शाम तक चलती रही। इस कार्रवाई के दौरान वहां से चार नाबालिग लड़की और 12 बालिग लड़की को बरामद किया गया है।

बुधवार की संध्या हुए छापेमारी में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने 15 लड़की को वहां से बरामद किया था। वहीं देर रात भी छापेमारी किया गया। उसके बाद गुरुवार सुबह से ही रेड लाइट इलाके टीम पहुंचकर लगभग सभी घरों की तलाशी ली और फोरेंसिक जांच भी कराया गया। इस दौरान एक और लड़की को बरामद किया गया। बरामद सामानों की जांच हेतु मौजूद फोरेंसिक टीम ने सैंपल भी जांच हेतु इकट्ठा किया गया। इस दौरान काफी मात्रा में उपयोग किया हुआ निरोध और निरोध का नया पैकेट एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। वीडियोग्राफी के साथ पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

  • कई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने की बरामद, फोरेंसिक टीम भी की जांच
  • चार नाबालिग और 12 बालिग को रेड लाइट इलाके से कराया गया रेस्क्यू
  • नाबालिग लड़की को लाकर जबरन देह व्यापार कराने की मिली थी सूचना
  • पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ पूरे इलाके में की गई छापेमारी



पुलिस की सघन कार्रवाई शुरू होने के बाद धीरे-धीरे वह पूरा इलाका खाली हो गया। सड़क से लेकर अंदर गली में बने कमरा में गुरुवार को कोई नजर नहीं आया। छापेमारी एवं जांच में मुख्यालय डीएसपी, सदर अनुमंडल दंडाधिकारी, महिला थाना पुलिस, महिला बाल विकास निगम, चाइल्ड लाइन, फोरेंसिक टीम एवं एनजीओ की टीम के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। मोहल्ला में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। लेकिन कोई भी कुछ बताने से परहेज करते रहे। पुलिस को कोई भी सच कुछ भी नहीं बता रहा था। नाम पूछने पर किसी ने सही नाम नहीं बताया। कोई पूजा तो कोई मोना व ब्यूटी। हालांकि पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई वर्षों से पुलिस और प्रशासनिक टीम गठित कर कार्रवाई नहीं हुई थी।
लड़कियों का किया जा रहा काउंसीलिंग

छापेमारी एवं जांच में रेड लाइट इलाके से मुक्त कराई गई नाबालिग और बालिग लड़कियों को थाना में रखकर पूछताछ की गई। मुक्त कराई गई लड़कियां इतनी ट्रेंड थी कि कोई भी अपना सही नाम, पता व उम्र पुलिस को नहीं बता रही थी। इसको लेकर लगातार चाइल्ड लाइन, महिला बाल विकास निगम, महिला थाना पुलिस और एनजीओ कर्मी के द्वारा बरामद की लड़कियों का काउंसेलिंग किया गया। काफी काउंसेलिंग के बाद कुछ लड़कियों का सत्यापन हो पाया। पुलिस मामले में अब बरामद लड़कियों का यह सत्यापन कर रही है कि वह किस तरह से अवैध रूप से देह व्यापार में शामिल थी। इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम लगी हुई है।
विनोद नट है सरगना

रेड लाइट इलाके में अवैध रूप से देह व्यापार में कई लोगों की संलिप्तता है। इसमें विनोद नट सहित मुखिया व अन्य नाम का कई लोगों की सक्रियता है। इसमें से विनोद नट मुख्य सरगना है। वह कोसी-सीमांचल से बंगाल के इलाके का सरगना माना जाता है। इस इलाके में जहां भी देह व्यापार होता है। सभी जगहों पर उसका नेटवर्क फैला हुआ है। वह समय-समय पर लड़कियों को एक-जगह से दूसरे जगह शिफ्ट करने का काम करता है। वह सफेदपोश एवं अधिकारियों से सांठगांठ कर इस तरह के धंधा को संचालित करने का मुख्य कर्ता धर्ता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167794