search

पीवी सिंधू ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तोमोका मियाजाकी को हराया, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Chikheang 2026-1-8 18:57:03 views 919
  

क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।



कुआलालंपुर, पीटीआई: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को अपने से अधिक रैंकिंग वाली जापान की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की, लेकिन पुरुष सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी कर रही पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने आठवीं वरीयता प्राप्त मियाजाकी को 33 मिनट में 21-8, 21-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सिंधू का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से होगा, जिन्होंने एक अन्य मैच में चीन की गाओ फांग जी को 21-11, 4-21, 21-17 से हराया।

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीतने वाले सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी भी मलेशिया के जुनैदी आरिफ और राय किंग याप को 39 मिनट में 21-18 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इस तरह से उन्होंने मलेशिया की जोड़ी के विरुद्ध अपना रिकॉर्ड 4-0 कर दिया है।

सात्विक और चिराग क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चेन झी रे और लिन यू चिएह तथा इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और फिकरी मुहम्मद के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। हालांकि भारतीय पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा।
लक्ष्य प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग-चीन के ली चेउक यिउ से 53 मिनट में 22-22, 15-21 से हार गए। आयुष को चीन के शीर्ष वरीयता प्राप्त शी यू क्यूई के विरुद्ध 70 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 18-21, 21-18, 12-12 से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Malaysia Open: पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, मिक्‍स्‍ड व महिला डबल्‍स में भारतीय शटलर्स ने किया निराश

यह भी पढ़ें- सिंधू-लक्ष्य एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में, रैंकिंग और अनुभव के आधार पर चुनी टीम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168240