search

गोरखपुर की 9 में 8 सीटों पर चुनावी गणित उलझा, SIR की ड्राफ्ट सूची के बाद ‘किसके वोट कटे’ बनी बड़ी बहस

cy520520 3 day(s) ago views 207
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआइआर अभियान के तहत 6 जनवरी को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची ने गोरखपुर जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। सूची सामने आते ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर समीक्षा शुरू कर दी है, लेकिन सबसे ज्यादा चिंता 2022 विधानसभा चुनाव के विजेताओं को सताने लगी है। वजह साफ है। जिले की 9 में से 8 विधानसभा सीटों पर जितने वोट एसआइआर में कटे हैं, वे चुनाव में जीत के अंतर से कहीं अधिक हैं।

ड्राफ्ट सूची के मुताबिक जिले की मतदाता सूची से कुल 6 लाख 45 हजार से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़े बताते हैं कि यह कटौती सामान्य नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। दक्षिणांचल की चिल्लूपार सीट सबसे अधिक चर्चा में है, जहां 87 हजार से ज्यादा वोट कट गए हैं, जबकि 2022 में जीत का अंतर मात्र 21,645 वोटों का था। यही स्थिति बांसगांव, खजनी, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा जैसी सीटों पर भी दिख रही है, जहां कटे वोट जीत के अंतर से दो से चार गुना तक अधिक हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र इस मामले में अपवाद के रूप में सामने आया है। यहां भले ही 62 हजार से ज्यादा वोट कटे हों, लेकिन जीत का अंतर एक लाख से अधिक था। इसके उलट चिल्लूपार, जो कभी स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी का मजबूत गढ़ रहा, वहां कटे वोटों का आंकड़ा जीत की मार्जिन से चार गुना ज्यादा है। 2022 में यहां भाजपा के राजेश त्रिपाठी विजयी हुए थे और स्व. हरिशंकर तिवारी के पुत्र व सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी दूसरे स्थान पर रहे थे।

इन आंकड़ों ने राजनीतिक दलों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हटाए गए वोट किस सामाजिक और राजनीतिक वर्ग से जुड़े हैं। इसी सवाल ने सत्ताधारी भाजपा की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी का कब्जा है। भाजपा नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि दावे और आपत्तियों के चरण में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

कार्यकर्ताओं को ड्राफ्ट सूची खंगालने और हर सही मतदाता का नाम जोड़ने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले तीन-चार दौरों में पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं का ध्यान कट रहे वोटरों की संख्या की तरफ आकृष्ट कराते हुए प्रभावी निगरानी की हिदायत दी थी।

हाल ही गोरखपुर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा था कि एसआइआर के पहले चरण में पार्टी स्तर से ठीक से सक्रियता नहीं दिखी। लेकिन, दावे और आपत्ति के इस दूसरे चरण में सभी को चौकन्ना रहना है। गलत वोटर मतदाता सूची में रहने न पाएं और जो सही होने के बाद भी गणना प्रपत्र भरने से छूट गए या जिनके नाम कट गए, सुनिश्चित किया जाए कि वे सभी वोटर बन सकें।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम भी भी इस प्रक्रिया को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी सीटों पर उल्लेखनीय संख्या में वोट कटे हैं, इसलिए सूची का गहन अध्ययन किया जा रहा है। बसपा की टीमें भी क्षेत्रवार डेटा का विश्लेषण कर रही हैं, ताकि यह समझा जा सके कि कहीं किसी खास वर्ग के मतदाताओं को तो नुकसान नहीं हुआ।

निर्वाचन प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट सूची की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। अब असली लड़ाई दावे और आपत्तियों के मंच पर लड़ी जाएगी। साफ है कि एसआइआर की यह प्रक्रिया सिर्फ प्रशासनिक कवायद नहीं रही, बल्कि आने वाले चुनावों की सियासी दिशा तय करने वाला अहम मोड़ बनती जा रही है।

किसकी जीत का क्या रहा था अंतर

  • कैंपियरगंज से भाजपा के फतेहबहादुर ने सपा की काजल निषाद को 42,656 वोटों से हराया था।
  • पिपराइच से भाजपा के महेंद्रपाल सिंह ने सपा के अमरेंद्र निषाद को 65,357 वोट से हराया था
  • गोरखपुर शहर से भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने 1,03,390 वोटों से सपा की सुभावती शुक्ला को हराया था।
  • गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा के बिपिन सिंह ने सपा के विजय बहादुर यादव को 24, 070 वोटों से हराया था।
  • सहजनवा से भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने सपा के यशपाल रावत को 43,406 वोटों से हराया था।
  • खजनी से भाजपा के श्रीराम चौहान ने सपा की रूपावती बेलदार को 37, 101 वोटाें से हराया था।
  • चौरी चौरा से भाजपा के सरवन कुमार निषाद ने सपा के बृजेश चंद्र लाल को 41,127 वोटों से हराया था।
  • बांसगांव से भाजपा के डा. विमलेश पासवान ने सपा के डा. संजय कुमार को 32,309 वोटों से हराया था।
  • चिल्लूपार से भाजपा के राजेश त्रिपाठी ने सपा के विनय शंकर तिवारी को 21, 645 वोटों से हराया था।


    विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता इतने नाम कटे बचे मतदाता
   
   
   कैंपियरगंज
   392427
   68242
   324185
   
   
   पिपराइच
   414711
   62175
   352536
   
   
   गोरखपुर शहर
   480892
   62152
   418470
   
   
   गोरखपुर ग्रामीण
   429833
   70763
   359070
   
   
   सहजनवा
   383221
   61130
   322091
   
   
   खजनी
   387022
   83014
   304008
   
   
   चौरी चौरा
   360030
   67355
   292675
   
   
   बांसगांव
   378779
   83062
   295717
   
   
   चिल्लूपार
   439618
   87732
   351886
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146000

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com