search

SIR In UP: बस्ती जिले में 2.89 लाख घट गए मतदाता, पुरुष से अधिक महिलाएं

Chikheang 2026-1-8 13:26:39 views 728
  

जनपद में 298287 मतदाताओं के नाम सूची से कटे। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बस्ती। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआइआर का कार्य पूरा होने के बाद अब छह फरवरी तक दावा आपत्ति मांगी गई है। निस्तारण 27 फरवरी तक होना है। इस अभियान में सदर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 19.78 प्रतिशत मतदाता कटे हैं, जबकि कप्तानगंज में इसका प्रतिशत सबसे कम 14.20 प्रतिशत है।

जिले में कुल 2,98,287 मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं, जिनमें 57,467 मृतक भी शामिल हैं। नाम कटने में पुरुष से महिलाएं आगे हैं। जनपद में पहले 19,00,430 मतदाता थे, जिसमें पुरुषों की संख्या 10,12,209 थी। महिलाएं 8,88,213 थीं। आठ ट्रांसजेंडर थे। एसआइआर के बाद ट्रांसजेंडर की संख्या चार हो गई है।  

आलेख्य सूची प्रकाशित

अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया गया है।  

जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति प्रकाशित हुई आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम है या नही की जांच करना चाहता है, तो इसकी प्रक्रिया सरल है। इसके लिए सीईओ यूपी की वेब पोर्टल http://ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है।



like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237