search

फरीदाबाद में राशन बांटने में धांधली का फर्दाफाश, मशीन ने खोल दी कम अनाज देने की पोल; पुलिस ने दर्ज की FIR

deltin33 2026-1-8 11:26:40 views 462
  



सुभाष डागर, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने आदर्श नगर में दो राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। डिपोधारक उदयजीत सिंह को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2555 किलोग्राम गेहूं, 186 लीटर सरसों का तेल, 82 किलोग्राम चीनी दी थी। मौके पर 6155 किलोग्राम गेहूं, 422 लीटर सरसों का तेल, 215 किलोग्राम चीनी मिली।

यहां पर 3600 किलोग्राम गेहूं, 246 लीटर सरसों का तेल, 133 किलोग्राम चीनी अधिक मिली। इसी तरह से सीएम फ्लाइंग रोहताश डिपोधारक के यहां पर जांच की।

यहां यहां पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से 3801 किलोग्राम गेहूं, 177 किलोग्राम चीनी व 524 लीटर सरसों का तेल दिया था। यहां पर 9001 किलोग्राम गेहूं, 117 किलोग्राम चीनी, 524 लीटर सरसों का तेल मिला। इसके यहां पर 5200 किलोग्राम अधिक गेहूं मिला।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक अखिल जैन ने बताया कि दोनों डिपो धारक की राशन वितरण की मशीन की जांच की गई। मशीन से एक-एक किलोग्राम कम गेहूं दिया जा रहा था। अखिल जैन ने दोनों डिपोधारक के खिलाफ थाना आदर्श नगर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कम राशन देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 17 वर्षीय नेशनल लेवल शूटर के साथ दुष्कर्म, होटल में बुलाकर कोच ने की हैवानियत; केस दर्ज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475935