search

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने निभाया वादा, बाढ़ पीड़ितों को गिफ्ट की महंगी कारें; किसानों को भी दे चुके ट्रैक्टर

cy520520 2026-1-8 09:26:39 views 1148
  

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने निभाया वादा, बाढ़ पीड़ितों को गिफ्ट की महंगी कारें (सोशल मीडिया फोटो)



डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने साल 2025 में आई बाढ़ के बीच प्रभावित हुए किसानों को ट्रैक्टर और घर बनाने के लिए रुपये बांटे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पंजाबियों की हर तरह से हर संभव मदद करेंगे। इस बीच उन्होंने एक परिवार की बेटियों को घर बनाने में सहायता करने और शादी पर कार देना का वादा भी किया था, जिसे सिंगर ने अब पूरा कर दिया है।

नए साल के शुरुआत के साथ मनकीरतऔलख ने कबड्डी प्लेयर राजनदीप शर्मा और जस शर्मा को स्विफ्ट कार गिफ्ट की है। वहीं, कबड्डी खिलाड़ी जुझार सिंह को आई-20 कार दी है। सिंगर ने मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में खिलाड़ियों को कार की चाबी देकर सम्मानित किया।  अगस्त 2025 में जब मनकीरत औलख बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। उस दौरान कबड्डी खिलाड़ियों ने वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई थी।
पंजाब में आई बाढ़ के दौरान की थी मदद

साल 2025 में भीषण बाढ़ के दौरान पंजाब की मदद के लिए मशहूर सिंगर मनकीरत औलख भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आगे आएं है। वह जिला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में बनाए गए राहत कैंप में पहुंचे। जिन्होंने घोषणा की कि उनकी टीम पांच करोड़ रुपए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च करेगी।
उन्होंने कहा था कि पंजाब के लोग बाढ़ की मार झेल रहे है। यह घटना बड़ी ही निंदनीय है। इस संकट की घड़ी में वह पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आए जरुरतमंद लोगों के घरों को बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के ट्रैक्टर बाढ़ के कारण खराब होंगे, उन्हें उनके साथियों के सहयोग से मुफ्त में ठीक करके देंगे।
कौन हैं मनकीरत सिंह औलख?

मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) एक मशहूर पंजाबी सिंगर,  एक्टर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वह हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं। मनकीरत अपने ब्लॉकबस्टर पंजाबी गानों और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने \“काका जी\“, \“बदनाम\“ और \“कोका\“ जैसे हिट गाने दिए हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वह गैंगस्टर विवादों और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संदर्भ में भी चर्चा में रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाबी गायक जंवदा की मौत में पिंजौर के निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, प्राथमिक उपचार से किया था इन्कार, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163308