search

रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाइन बाधित, कई ट्रेनों का बदला रूट; अब मेसरा से चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

Chikheang 2026-1-8 07:26:12 views 943
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल के

रेलखंड के अंतर्गत नगजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में दरार की वजह से राजधानी ट्रेन सहित कई ट्रेन लगभग एक महीने के लिए मेसरा रूट होकर चलेगी।

20408 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस सात, 14, 21, 28 जनवरी एवं चार फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना– मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर , 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आठ, 15, 22, 29 जनवरी एवं पांच फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस नौ, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी, एक, चार, एवं छह फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर, 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस 10, 12, 15,17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी 02, 05, एवं 07 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस आठ से 10 जनवरी 12 से 17 जनवरी, 19 से 24 जनवरी, 26 जनवरी से 31 जनवरी एवं दो फरवरी से सात फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी। 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस 09 से 11, 13 जनवरी से 18 जनवरी, 20 जनवरी से 25 जनवरी, 27 जनवरी से एक फरवरी एवं तीन फरवरी से आठ फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 10, 17, 24 एवं 31 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना– मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी। 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 11, 18, 25 एवं एक फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें । हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 30 तक चलेगी, टाटानगर-चाईबासा मेमू 12 जनवरी तक रद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166862