search

UP Weather Today: प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी, आगरा और गोरखपुर में बढ़ी गलन

deltin33 The day before yesterday 07:26 views 439
  



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। Aaj Ka Weather: उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और शीत लहर चलने से ताजनगरी ठिठुर रही है। आगरा में बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने और दोपहर में धूप निकलने के बाद भी शहरवासी गलन अधिक रहने से कांपते रहे। वहीं गोरखपुर में शीत दिवस की स्थिति रही।

सुबह से रात तक ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, जबकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

आगरा तीन जनवरी से शीत लहर की चपेट में है। पांच जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात दर्ज की गई थी। मंगलवार को भी सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहने की वजह से गलन अधिक रही थी। रात को कोहरा पड़ा था, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। बुधवार सुबह शहर के खुले क्षेत्रों, यमुना किनारा राेड, हाईवे, बाइपास आदि क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

न्यूनतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा वृद्धि देखने को मिली, लेकिन शीत लहर चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई, लेकिन ठंडी हवा निरंतर चलने से गलन बरकरार रही।

शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने पर गलन और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चलने से शीत दिवस की स्थिति बनी और गलन अधिक रही। जम्मू-कश्मीर पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नौ जनवरी के बाद कोहरे के घनत्व में कमी आएगी। 11 जनवरी तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

गोरखपुर का मौसम

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवा के कारण गलन बनी हुई है। बुधवार को दोपहर सूरज निकला, लेकिन धूप बेअसर रही। शाम को गलन अधिक बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी ठंड सताएगी।  

यह भी पढ़ें- UP Weather: आने वाले 10 दिन पडे़गी कड़ाके की ठंड, मेरठ में अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज   

बरेली का मौसम

गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कानपुर का मौसम

बादलों के छंटने और धूप निकलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। उत्तर-पश्चिमी हवा यानी पछुआ के साथ पहाड़ों से सर्दी आने से दिन में निकलने वाली धूप भी बेअसर साबित हुई।शाम होते ही बर्फीली हवा चलने से गलन भरी सर्दी बढ़ गई। लोग सर्दी से बचने के लिए गरम कपड़ों से ढके रहे और अलाव का सहारा लिए।  

बुधवार को अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से रात का पारा लगातार गिर रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 जनवरी तक गलन भरी सर्दी सताती रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459326

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com