search

चीन में जापानी परमाणु अधिकारी का फोन गुम, संवेदनशील डेटा लीक होने का खतरा

LHC0088 2026-1-8 06:56:38 views 1012
  

चीन में जापानी परमाणु अधिकारी का फोन गुम (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, टोक्यो/बीजिंग। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण (NRA) के एक अधिकारी द्वारा चीन की यात्रा के दौरान अपना स्मार्टफोन खो देने से एक बड़ा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया है। इस फोन में परमाणु सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के नाम और उनके संपर्क विवरण जैसी अत्यंत संवेदनशील जानकारी मौजूद थी।
सुरक्षा जांच के दौरान गायब हुआ फोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना नवंबर में उस समय हुई जब एनआरएका उक्त कर्मचारी एक निजी यात्रा पर चीन गया था। शंघाई हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच (Security Check) के दौरान उनका फोन कहीं गुम हो गया।

हैरानी की बात यह है कि अधिकारी को फोन गायब होने का अहसास तीन दिन बाद हुआ। हवाई अड्डा अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद फोन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जापान के परमाणु कार्यक्रम के लिए बड़ा झटका

यह सुरक्षा चूक ऐसे समय में हुई है जब जापान फुकुशिमा दाइची आपदा के लगभग 15 साल बाद अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को फिर से सक्रिय करने की दिशा में बढ़ रहा है।

एनआरएका गठन 2011 की सुनामी और भूकंप के बाद परमाणु सुरक्षा मानकों को सख्त करने के लिए किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस डेटा का गलत हाथों में जाना परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

जापानी अधिकारियों ने अभी तक इस डेटा लीक के संभावित प्रभाव पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोटोकॉल और डेटा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164523