search

Bihar Weather Today: बिहार में 4.4 डिग्री तक लुढ़का पारा, अभी ठंड से हालत होगी और पतली; IMD का आया लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2026-1-8 06:56:36 views 335
  

जेपी गंगा पथ पर छाया कुहासा। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam: राजधानी सहित सभी भागों में कड़ाके की ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिसंख्य भाग घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में दूसरे दिन भी जम्मू शहर से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान बुधवार को 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, भागलपुर के सबौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के गयाजी, शेखपुरा, छपरा, पूर्णिया एवं किशनगंज में जम्मू शहर से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गयाजी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, पूर्णिया का 8.1 डिग्री, छपरा का 7.2 डिग्री, शेखपुरा का 5.2 डिग्री, किशनगंज का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस एवं 19.8 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठंड में और वृद्धि की संभावना है।

गुरुवार को पटना सहित सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में बर्फीली हवा चलने से कनकनी के साथ तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बुधवार को सबसे कम दृश्यता पटना, भागलपुर एवं पूर्णिया में सौ मीटर दर्ज की गई।

पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह में घना कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण अधिसंख्य भागों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। पटना समेत ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166758