search

Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से चमकेंगे इन लोगों के सितारे, करियर और धन के मामले में मारेंगे बाजी

LHC0088 4 day(s) ago views 212
  

मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 08 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जताी है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां करती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस शुभ अवसर पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन (Moon Transit in Leo 2026 Effects) करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों के सितारे चमकेंगे। इन राशियों पर भगवान विष्णु और चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और धन संबंधी विषयों में लाभ मिलेगा। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-
सिंह राशि

  

मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन से (Zodiac Signs Financial Relief 2026) सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को करियर में लाभ देखने को मिल सकता है। करियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। हालांकि, निवेश सोच-समझकर करें। किसी फैसले में जल्दबाजी न करें। साथ ही अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विश पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि

  

चंद्र देव का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कारोबार में तेजी आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ कामों में सफलता हासिल होगी। बड़े भाई का प्यार और स्नेह मिलेगा। वहीं, बड़े भाई की सेवा और सम्मान करने से मंगल देव की कृपा बरसेगी। कुंडली में मंगल मजबूत होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम के लिए ऑफर आएगा। निवेश करने से लाभ मिल सकता है। पिकनिक पर जा सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन खास चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, पैसों की तंगी होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी से शुरू होंगे शुभ काम, मकर संक्रांति पर ही क्यों खत्म होता है खरमास?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com