search

Him Chandigarh City: हिमाचल 20 हजार बीघा जमीन पर बसाएगा नया शहर, चंडीगढ़ से कितनी होगी दूरी?

cy520520 2026-1-7 17:56:43 views 512
  

हिमाचल प्रदेश में बद्दी के नजदीक हिम चंडीगढ़ शहर बसाया जाएगा। बद्दी क्षेत्र का फोटो।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को और सुंदर व विस्तार के लिए स्थानीय प्रशासन समय-समय पर कदम उठाता रहा है। अब चंडीगढ़ प्रशासन की इस सोच के दृष्टिगत हिमाचल सरकार ने सीमावर्ती सोलन जिला के शीतलपुर में 20 हजार बीघा जमीन में हिम चंडीगढ़ नाम से सुविधाओं से युक्त नया शहर बसाने की योजना बनाई है।

इसके लिए राज्य सरकार ने 3400 बीघा जमीन आवास विभाग के नाम कर दी है। इसके अतिरिक्त 3700 बीघा जमीन भविष्य में विभाग को सौंप दी जाएगी। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी है।
बसाया गया था न्यू शिमला शहर

चार दशक पहले राजधानी शिमला के साथ लगते क्षेत्र में न्यू शिमला नाम से एक शहर बसाया गया था। उसके बाद हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की ओर से जिला मुख्यालयों के आसपास निरंतर आवासीय कालोनियां बसाने का कार्य चल रहा है।
चंडीगढ़ से होगी कितनी दूरी

एक-डेढ़ दशक से सेटेलाइट शहर बसाने की ओर भी कदम बढ़ाया गया है। लेकिन, पहली बार प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़-बद्दी मार्ग पर शीतलपुर में लोगों के सपनों का शहर बसाने की योजना पर काम शुरू हुआ है। यह नया शहर चंडीगढ़ से मात्र 30 किलोमीटर दूर होगा।

इसे बद्दी-चंडीगढ़ रेललाइन से जोड़ने का प्रस्ताव भी है, जिससे हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजाब के बीच आवागमन सुगम होगा।
सीएम सुक्खू ने की है घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छह जनवरी को शिमला के पीटरहाफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ के तहत सिटीजन कनेक्ट कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। तीन दशक से शिमला से बाहर अधिकांश जिला मुख्यालयों पर लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य हिमुडा करता आ रहा है। हाल के कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने आवासीय क्षेत्र में रियल ईस्टेट को भी अनुमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल बसाएगा हिम चंडीगढ़ शहर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार; CM ने 10 हजार करोड़ के उद्यम स्थापित करने को किए MOU

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, प्रदेश सरकार के जवाब दायर करने के बाद फैसला रखा सुरक्षित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163233